www.hamarivani.com www.hamarivani.com
Showing posts with label tukbandi. Show all posts
Showing posts with label tukbandi. Show all posts

Monday, October 24, 2011

hai re angreji

एक  बार  हमारी  पत्नी  को अंग्रेजी सीखने का शौक चर्राया
उन्होंने बड़े प्यार से हमें फरमाया
देखो जी सभी  हेज्बेन्दो की वायिफे गिट पिट अंग्रेजी बोलती है
बड़ा मजा आता है जब चाह कर भी हिंदी नहीं बोलती है
ए जी मुझे भी अंग्रेजी सिखवा दो न
मारूति से स्विफ्ट vdi बना दो न 
जो कहोगे वो बात मानूगी
कभी आपको हिंदी में गाली नहीं दूँगी   
हमें पत्नी का मशविरा भा गया
दिमाग में उन्हें टूशन पढवाने का आइडिया आ गया
बस फिर क्या था 
एक टीचर  उन्हें अंग्रेजी पढ़ाने आने लगी 
पत्नी से ज्यादा वो हमको भाने लगी  
अगले ही दिन पत्नी हमारे पास आई हाथ में चाय थमाई और बोली
किरकेट की दोकुमेंतरी सुनी ये इंडिया वाले एक ईवनिंग से हारेगे
हमने कहा अरे भगवान् अभी जाओ 
उलटी सीढ़ी अंग्रेजी बोल कर मेरा भेजा मत खाओ
पत्नी मुह फुला कर खाना पकाने लगी
बच्चो को रोटी की जगह चपाती खिलने लगी
एक सुबह शर्मा जी ने पूछा टीचेर ने तो आपको ट्रेंड कर दिया है
वे कुछ इठलाई शरमाई और बोली हाँ तभी तो
पहले वो टेम्परेचर(temporary )थी अब हमारे हेज्बेंद ने उन्हें प्रेग्नेंट (परमानेंट) कर दिया है