www.hamarivani.com www.hamarivani.com
Showing posts with label uf ye patnia. Show all posts
Showing posts with label uf ye patnia. Show all posts

Tuesday, October 25, 2011

e ji sunte ho.............

पत्नी हमारे पास बड़े प्यार से आई
आ कर चाय थमाई,फिर बड़ी अदा से इठलाई
हम कुछ सोच कर सतर्क हो उठे,क्योकि उनके इठलाने में हमें खतरे की घंटी दी सुनाई
हमने कहा भागवान यूं न शरमाओ
अगर कोई फरमाइश हो तो हमको  बतलाओ
अब पत्नी कुछ तुनक कर बोली
अपनी कडवी जबान को कुछ मीठा बना कर बोली
आप भी न,हर समय कुछ न कुछ कहते रहते हो 
मेरी हर अदा को फरमाइश समझ लेते हो
में तो आपके पास कुछ बात बताने आई हूँ
सदियो से चले आ रहे रहस्य समझाने आई हूँ
हमने भी उन्हें बड़े प्यार से देखा कहा चलो बताओ
सी आई दी का जो तुम्हारा एपिसोड   है,उस रहस्य को सुलझाओ
पत्नी बोली अच्छा बताओ पत्निया पति को ऐ जी क्यों बुलाती हैं
हमने कहा.वे अपने प्यार को ऐ जी कह कर दर्शाती हैं
वे बोली लो आप भी औरो की तरह आम समझ वाले ही निकले 
अगर ऐ जी न कहती तो क्या कहती,ऐ सूअर,ऐ निकम्मे ,ऐ पाजी,या ऐ गधे
ये सब हकीकत है मेंपहचानती  हूँ 
पर आपका भी कुछ सम्मान है इसको जानती हूँ 
इसी लिए में भीइसी टीम में शामिल हो जाती हूँ 
और  आपको प्यार से ऐ जी कह कर बुलाती हूँ
 अरे भाईओ अब में हर पल सतर्क रहता हूँ
पत्नी को दुबारा ऐ जी कहने का मौका नहीं देता हूँ